Home देश तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ

तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

श्रीनगर । 21 दिनों में तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है, जबकि 3,475 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 21 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में 3,07,354 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है, जबकि खराब मौसम के बावजूद शुक्रवार को 13,797 यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए। 3,475 यात्रियों का एक और जत्था शनिवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा ‎कि इनमें से 2,731 पुरुष, 663 महिलाएं, 12 बच्चे, 63 साधु, तीन साध्वियां और तीन ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पारंपरिक पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में तीन से चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर के अंदर दर्शन करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी।