Home देश कुंभ में भारी भीड़,स्थिति नियंत्रण में

कुंभ में भारी भीड़,स्थिति नियंत्रण में

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ भक्त बैरिकेड्स के ऊपर से कूद गए और इस वजह से उनमें से कुछ घायल हो गए और इसी वजह से भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से महाकुंभ के बारे में अफवाह न फैलाने का आग्रह किया क्योंकि यह सभी के लिए हानिकारक होगा।

उन्होंने कहा, “कुंभ में भारी भीड़ है। कुंभ में आठ से दस करोड़ भक्त मौजूद हैं। कल करीब छह करोड़ भक्त आए और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। यह घटना रात 1 से 2 बजे के बीच हुई। भीड़ कम होने के बाद संत अमृत स्नान करेंगे।” 12 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। मेले की मेजबानी कर रही उत्तर प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में करीब 40 करोड़ तीर्थयात्रियों के आएंगे।