Home छत्तीसगढ़ बसंत पंचमी पर पूरई शासकीय शाला में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का...

बसंत पंचमी पर पूरई शासकीय शाला में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

78
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM


दुर्ग.

अखिल विश्व गायत्री परिवार दिया छग द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2025 सोमवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के अध्यात्मिक जन्मदिन पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पूरई दुर्ग मे 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में डॉ पी. एल. साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गायत्री ज्ञान की देवी है, नियमित गायत्री मंत्र के जप, ध्यान व मंत्र लेखन से हमारी मानसिक शक्ति का विकास होता है। गायत्री वेद माता- वेदो की जननी, देव माता- मनुष्य में देवत्त का उदय एवं विश्व माता – विश्व के कल्याण की प्रतीक है। विद्यार्थी जीवन में नियमित गायत्री मंत्र उपासना का महत्व बताते हुए श्रीमति अनीता साव ने मां सरस्वती के अवतरण एवं गुरुदेव के अध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला। श्रीमति अंजना साहू ने बच्चों को यज्ञ का ज्ञान विज्ञान समझाते हुए यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या श्रीमती सीमा दवे, पूर्णिमा खोबरागड़े, पुष्पा साहू, महेंद्र साहू, पदमा साहरा, स्मृति गणवीर, भोनेश्वरी चंद्राकर, उमा साहू, विनोद सिन्हा, लहरे सर, वंदना गेडाम, अनीता पारखे, पूर्णिमा देवांगन, डॉ योगेंद्र कुमार,  कुमकुम साहू एवं इंजिनियर युगल किशोर उपस्थित थे।