Home छत्तीसगढ़ महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत,15 साल बाद रायपुर...

महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत,15 साल बाद रायपुर में भाजपा की वापसी

139
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

* भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी

*इन परिणामों ने कांग्रेस की चिंताजनक स्थिति को सामने ला दिया ,चुनाव के दौरान सभी अपने सभी दावों के बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा

रायपुर.

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनावों में महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद सीएम विष्‍णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़े बजते नजर आए। सीएम ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि सरकार का मेन फोकस रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी हुई हैं। 15 साल बाद रायपुर में भगवा पार्टी की वापसी को चिह्नित करते हुए, भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराया। दुर्ग में बीजेपी की अलका बाघमार ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को 67 हजार वोटों से हराया। बिलासपुर में बीजेपी की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक पर 66179 वोटों से बड़ी जीत हासिल की।इसी तरह कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस की उषा तिवारी को 52 हजार वोटों से हराया। रायगढ़ में भी बीजेपी की जोरदार जीत हुई, जहां जीवनवर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34,365 वोटों से हराया। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को 43,500 वोटों से हराया।

इस जीत पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ।उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। विष्णुदेव साय ने कहा कि आज भाजपा और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम कह सकते हैं कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यहां के मतदाताओं ने बीजेपी पर भरोसा जताया है।