Home छत्तीसगढ़ महादेवघाट में लगेगा महाशिवरात्रि मेला

महादेवघाट में लगेगा महाशिवरात्रि मेला

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

 रायपुर। राजधानी में खारुन नदी के किनारे स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के चारों ओर मेला जैसा माहौल रहेगा। हजारों श्रद्धालु महादेव का दर्शन करने पहुंचेंगे।महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को महादेवघाट में हटकेश्वर महादेव शिवलिंग का फूलों से शृंगार किया जाएगा। 26 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में महाआरती की जाएगी। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। शाम को भांग-धतूरे, चंदन का लेप करके मनमोहक शृंगार किया जाएगा।दूर-दूर से आए श्रद्धालु ऐतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करके मेला घूमने का आनंद लेंगे। मंदिर के गर्भगृह के बाहर ढलावदार पात्र में जल अर्पित करने की व्यवस्था रहेगी। मुख्य द्वार पर पात्र में डाला गया जल गर्भगृह के भीतर शिवलिंग पर अर्पित होगा।