Home छत्तीसगढ़ मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर...

मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

66
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मर्चेंट वायर रॉड मिल में 08 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्पीड़न से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री मुख्य महाप्रबंधक (म.वा.रा.मिल) मुनीश कुमार गोयल ने महिलाओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की सराहना की और इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने महिला ठेका श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

महाप्रबंधक (विद्युत‐म.वा.रा.मिल) सुश्री अनुपमा कुमारी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को न केवल जागरूक रहना चाहिए, बल्कि समानता, सम्मान और सशक्तिकरण के सिद्धांतों को अपनाते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी, उनके निर्णय लेने के अधिकार, लैंगिक भेदभाव से मुक्त वातावरण और समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

एसीएमओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं) कार्यक्रम में सुश्री शुभश्री प्रशांत ने कार्यक्रम के तहत दी जा रही जानकारी में संतुलित भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में विस्तार से समझाया और महिला ठेका श्रमिकों को इसे अपने दैनिक जीवन में आवश्यक रूप से अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एच.आर.‐मिल्स जोन‐1) सुश्री समायला अंसारी द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (विद्युत‐म.वा.रा.मिल) सुश्री अनुपमा कुमारी द्वारा दिया गया।