Home देश मुंबई: गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग

मुंबई: गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग

58
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुंबई के अंधेरी इलाके में रविवार को एक गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद आग लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने बाद में एक बयान में बताया कि पाइपलाइन ‘जेसीबी से अनियंत्रित खुदाई के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दिन में बताया था कि अंधेरी (पूर्व) इलाके के तक्षशिला में एक गुरुद्वारे के पास शेर-ए-पंजाब सोसायटी में सड़क के बीच से गुजरने वाली महानगर गैस लिमिटेड की पाइपलाइन से रिसाव होने से शनिवार देर रात 12.35 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि यह ‘लेवल वन’ की आग थी, जिसने वहां से गुजर रही दो गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन सवार अरविंद कुमार कैथल (21) 30 से 40 प्रतिशत, एक अन्य बाइक सवार अमन हरिशंकर सरोज (22) 40 से 50 प्रतिशत तक और ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कैलास गुप्ता (52) 20 प्रतिशत तक झुलस गया।

उन्होंने बताया कि पानी का टैंकर, दमकल गाड़ी आदि को तत्काल घटनास्थल भेजा गया तथा देर रात 1.34 बजे आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए जोगेश्वरी स्थित बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया।