Home देश एक महीने में अमेरिका के दो बड़े नेता करने वाले हैं भारत...

एक महीने में अमेरिका के दो बड़े नेता करने वाले हैं भारत का दौरा, टैरिफ पर होगी बात

122
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं। अमेरिकी समाचार पत्र ‘पोलिटिको’ ने लिखा, ‘वेंस अपनी पत्नी उषा के साथ इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे।’ पोलिटिको ने सूत्रों के हवाले से कहा है, वेंस उपराष्ट्रपति बनने के पहली विदेश यात्रा पर पिछले महीने फ्रांस, जर्मनी गए थे। भारत जाना उपराष्ट्रपति के रूप में दूसरी विदेश यात्रा हो सकती है। बता दें, वेंस की पत्नी उषा की मां कृष चिलुकुरी और पिता लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका गए थे। अमेरिका की द्वितीय महिला (उपराष्ट्रपति की पत्नी) के रूप में उषा पहली बार पैतृक देश (भारत) की यात्रा करेंगी।