Home राजनीति कांग्रेस 1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली दिल्ली के रामलीला...

कांग्रेस 1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में

11
0
Oplus_16908288
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘‘वोट बचाओ, देश बचाओ’’ रैली रामलीला मैदान में आयोजित है। इस रैली में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से सभी जिलों के कार्यकर्ता टेªनों, बसों एवं वायु मार्ग तथा निजी वाहनों में दिल्ली रवाना होंगे। समूचे देश से 10 लाख से अधिक लोग मोदी और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ का हर नेता कार्यकर्ता, पदाधिकारी दिल्ली आवश्यक रूप से पहुंचेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा एसआईआर के निरस्तीकरण और काटे गये वोटों की बहाली तक कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहूजा, वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह, प्रवक्ता अजय गंगवानी, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।