Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने 40 लोक कलाकारों को पांच-पांच हजार रूपए देने...

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने 40 लोक कलाकारों को पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने प्रसिद्ध जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी को कोरोना से बचाव के उद्देश्य से उपासना के लिए दी शुभकामनाएं

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर 12 अगस्त 2021महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बुधवार को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक श्री दिलीप षडं़गी के राजधानी स्थित घर पहुंची। उन्होंने श्री षडं़गी को कोरोना संक्रमण से तीसरी लहर से बचाव और जागरूकता के लिए 28 जुलाई से एक अगस्त तक पांच दिनों के उपवास और 24 घंटे लगातार देवी उपासना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने कोरोना काल में दिक्कतों का सामना कर रहे 40 लोक कलाकारों को स्वेच्छानुदान मद से पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सहयोग राशि से आगामी त्यौहारों में लोक कलाकारों के परिवारों की थोड़ी सी मदद हो सकेगी।श्रीमती भेंड़िया ने कोरोना संक्रमण को प्रदेश सहित पूरे विश्व में समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। श्री षड़ंगी और उनके साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है। विश्व कल्याण की भावना के साथ कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए उनके द्वारा प्रार्थना और लोगों को जागरूक किया जाना सराहनीय है।