Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता...

छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक

107
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

एआईजी श्री उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

 सराहनीय सेवा पदक के लिए 10 और वीरता पदक के लिए 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन

रायपुर. 14 अगस्त 2021स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई है। प्रदेश के 32 अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन इन पुरस्कारों के लिए किया गया है। सी.आई.डी. में सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के दस अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक और 21 को वीरता पदक दिया जाएगा। इन सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस-2022 के मुख्य समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।सराहनीय सेवाओं के लिए एसटीएफ बघेरा, दुर्ग के उप पुलिस अधीक्षक श्री यदुराम तिर्की, गुप्तवार्ता सरगुजा (पुलिस मुख्यालय से संबद्ध) के उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष परमानंद, छसबल बीजापुर, 15वीं वाहिनी के सहायक सेनानी श्री श्रीराम वर्मा, रायगढ़ के उप निरीक्षक श्री दिलेश्वर प्रसाद साहू, छसबल, भीरागांव-कांकेर, 22वीं वाहिनी के उप निरीक्षक (आर्म्स) श्री अवधेश कुमार चौहान, रायगढ़ के सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेम साय भगत, पुलिस थाना छावनी, जिला दुर्ग के प्रधान आरक्षक श्री दृगपाल प्रसाद तिवारी, एसआईबी के प्रधान आरक्षक श्री प्रहलाद सिंह गागड़ा, छसबल, सकरी-बिलासपुर, 2री वाहिनी के प्रधान आरक्षक श्री मदन मोहन पटेल और पुलिस थाना गुण्डाधुर, जिला कांकेर के आरक्षक श्री अवकाश राम नरेटी को *सराहनीय सेवा पदक* प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश लकड़ा, प्रधान आरक्षक श्री संजय पोटाम, निरीक्षक श्री लक्ष्मण केंवट, एसआई श्री ओंकार सिंह दीवान, आरक्षक श्री विज्जाराम तामो, एसआई श्री उमा शंकर राठौर, प्रधान आरक्षक श्री चेतन लाल बलेंद्र, आरक्षक श्री मानिक लाल कोरेटी, निरीक्षक श्री मोहन कुमार निषाद, एसआई श्री बृजलाल भारद्वाज, एपीसी श्री कमलेश कुमार रात्रे, आरक्षक श्री सोमारू राम यादव, एसआई श्री आशीष सिंह राजपूत, पीसी श्री इंद्र कुमार शिवानी, निरीक्षक श्री विंटन कुमार साहू, एसआई श्री अश्विनी राठौर, एसआई श्री जितेंद्र कुमार डहरिया, एसआई श्री दिनेश पुरैना, एसआई श्री विरासत कुजूर और एएसआई स्वर्गीय श्री मुरली ताती को पुलिस वीरता पदक दिया जाएगा।