Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी हत्या के आरोपी को घटना के 12...

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी हत्या के आरोपी को घटना के 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

255
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

गरियाबंद -पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में थाना राजिम के अपराध क्रमांक 194/21 धारा 302,307,452 भादवि के मामले में आरोपी मनोज तारक एवं मृतिका पत्नि से 03 बच्चे है जो 01 वर्ष पूर्व गांव के अन्य पुरूष् के साथ भागकर प्रेम विवाह कर बाहर रह रही थी जो 03-04 दिन पूर्व ग्राम कुरूसकेरा वापस आकर अपने प्रेमी के घर में रह रही थी जिसकी जानकारी आरोपी मनोज तारक को होने पर ग्राम कुरूसकेरा गोवर्धन पारा में अपनी पूर्व पत्नि को उसके प्रेमी पति के घर में घुसकर धारदार हथियार तलवार से जान से मारने की नियत से प्राणघातक वार कर चोट पहुँचा कर हत्या कर दिया है व बीच बचाव करने आये महिला के सास ,नाना ससुर को भी आरोपी द्वारा धारदार हथियार तलवार से प्राणघातक वारकर चोट पहुचा कर घायल कर दिया मौके से फरार हो गया कि रिपोर्ट पर अपराध् पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण के आरोपी मनोज तारक ग्राम कुरूसकेरा रंगमंच पारा वार्ड क्रमांक 06 थाना राजिम घटना समय से फरार था जिसे थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा मुखबिर लगाकर पतासाजी कर आरोपी को 12 घंटे के अंदर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है