Home छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 26 अगस्त को जांजगीर-चाम्पा जिले के...

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 26 अगस्त को जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रवास पर रहेंगे

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर, 25 अगस्त 2021नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 26 अगस्त को जांजगीर-चाम्पा जिला के प्रवास पर रहेंगे। विशेष सहायक श्री राजेश पात्रे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. डहरिया 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे रायपुर से कार द्वारा शिवरीनारायण जांजगीर-चाम्पा जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 1.30 बजे शिवरीनारायण पहुचेंगे। वे यहाँ दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. डहरिया अपराह्न 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक नवागढ़ में भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 4.30 बजे नवागढ़ से अपने निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 7.45 बजे रायपुर पहुँचेंगे।