Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश :...

कलेक्टर ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश : जिले मे वर्षा की स्थिति एवं टीकाकरण की समीक्षा की

85
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

बेमेतरा 14 सितम्बर 2021कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे समय सीमा की बैठक लेकर लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिले मे अतिवृष्टि से जनहानि का आंकलन कर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए है। भू-अभिलेख शाखा के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले मे अब तक 1042 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी मैदानी क्षेत्र के भ्रमण कर सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं जरुरतमंद लोगों को मिले इस दिशा मे अधिकारी कार्य करें। कलेक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के पंजीयन कार्य की जानकारी ली जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए 6 हजार रूपये सालाना अनुदान सहायता प्रदान की जायेगी। इसके तहत पंजीयन एवं आवेदन लेने का कार्य जिले में 30 नवम्बर 2021 तक किया जायेगा। संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव के पास आवेदन जमा कराना होगा। जिलाधीश ने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर पात्रता अनुसार इसका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इन प्रकरणों के निराकरण मे मानवीय सहानुभुति बरती जाय। जिलाधीश ने निवेशकों से चिटफण्ड कम्पनी के आवेदन की जानकारी ली। अवेदनों को ऑनलाईन दर्ज किये जाने की कार्यवाही जारी है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले मे टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले मे प्रथम एवं द्वितीय खुराक 2 लाख 96 हजार 580 टीकाकरण किया गया है। जिलाधीश ने उप संचालक कृषि से जिले मे खाद के भण्डारण एवं उठाव की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे प्रवेश प्रक्रिया एवं स्टॉफ की भर्ती के संबंध मे जानकारी ली। इसके अलावा गोधन न्याय योजना, वर्मी कम्पोस्ट खाद के उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह, बारदाना की उपलब्धता, जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सचिवालय जनचौपाल, संभागायुक्त कार्यालय जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ (पी. जी. एन.) से प्राप्त पत्रों का विभागवार जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक मे जिला पंचायत की नवनियुक्त सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, निवर्तमान सीईओ जिप. श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, साजा श्रीमती रश्मि ठाकुर, बेरला संदीप ठाकुर, नवागढ़ विश्वास राव मस्के, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।