Home छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव से प्रशिक्षु- आई.पी.एस. अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्य सचिव से प्रशिक्षु- आई.पी.एस. अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

140
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 16 सितम्बर 2021मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से आज मंत्रालय महानदी भवन में उनके कक्ष में भारतीय पुलिस सेवा बैच 2018 और 2019 के छत्तीसगढ़ केडर के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशिक्षण की जानकारी ली।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपने कार्य अनुभव को साझा किया। मुख्य सचिव से प्रशिक्षु आई.पी.एस. श्री पुष्कर शर्मा, श्री जितेन्द्र यादव, सुश्री रत्ना सिंह, श्री किरण छवन, श्री योगेश कुमार पटेल ने मुलाकात की। सचिव गृह श्री अरूण देव गौतम ने प्रशिक्षु आई.पी.एस. को अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने अधिकारियों को लगन व समर्पण से कार्य करने की सीख दी।