Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने श्री वामनराव लाखे की जयंती पर उन्हें किया याद

मुख्यमंत्री ने श्री वामनराव लाखे की जयंती पर उन्हें किया याद

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर, 16 सितम्बर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती 17 सितम्बर पर उन्हें नमन किया है। श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि लाखे जी छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाने जाते हैं। सहकारिता के क्षेत्र में किये गये उनके अथक प्रयासों और आंदोलनों का लाभ आज लाखों किसानों को मिल रहा है। श्री लाखे के प्रयासों से ही रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता और सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए आजीवन काम करते रहे। श्री बघेल ने कहा कि श्री लाखे ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ की प्रथम मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन कर उन्होंने यहां पत्रकारिता की बुनियाद रखी। राष्ट्रीय चेतना के विकास में इस पत्रिका ने प्रमुख भूमिका निभाई। बघेल ने कहा कि श्री लाखे जैसे सेवाभावी और कर्मठ व्यक्तित्व सदा निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।