Home छत्तीसगढ़ सरकारी मदिरा दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा में बिक रही है...

सरकारी मदिरा दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा में बिक रही है शराब।आबकारी विभाग बना मूकदर्शक।

112
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सरकारी मदिरा दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा में बिक रही है शराब।आबकारी विभाग बना मूकदर्शक।

बीजापुर-छत्तीसगढ़ में शराबबंदी तो नहीं हुई लेकिन शराब दुकान में मदिरा प्रेमियों की जेब जरूर काटी जा रही है।दरअसल बीजापुर जिले के भोपालपटनम पर स्थित सरकारी शराब दुकान में तय रेट से अधिक दर पर शराब बिक रहा है।जिससे शराबी काफी आक्रोशित है। लेकिन इस पर अंकुश लगाने कोई लगाम नहीं कसी जा रही है।

शासकीय शराब दुकानों पर ही एमआरपी से अधिक दाम पर शराब की बिक्री की जा रही है। इससे मदिरा प्रेमियों में नाराजगी है।जिले के भोपालपटनम में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में ग्राहकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है।लंबे समय से शिकायत देखने को मिल रही है कि शराब दुकान में ग्राहकों से एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचा जा रहा है।

शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि शराब अधिक मूल्य पर बेची जा रही है।प्रिंट रेट से 50 रुपये तक अधिक दाम पर बेचा जा रहा है।जम्मू नामक शराब की बोतल पर 120 रुपये प्रिंट है लेकिन 130 रुपये में बिक्री की जा रही है।वंही बियर बोतल पर 200 प्रिंट है लेकिन 220 लिया जगह है।इसके अलावा महंगे शराब पर 50 रुपये ज्यादा लिया जारहा है।ऐसे ही कई शराब को अधिक रेट पर बेच रहे है।मदिरा प्रेमियो ने बताया कि दुकान के सामने मूल्य सूची भी नही लगा है,जिस से मदिरा प्रेमी ठगे जा रहे है।उन्होंने बताया कि इसकी आबकारी विभाग से शिकायत की गई थी।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।

बता दें कि इससे पहले कई जिलों में अधिक रेट पर शराब बेचे जाने को लेकर आबकारी विभाग कार्रवाई कर चुका है लेकिन अब शराब दुकान में बैठे कर्मचारियों को अधिकारियों से तनिक भर भी डर नहीं है।यही वजह है कि धड़ल्ले से अधिक रेट पर शराब बेची जा रही है।

इस संबंध में आबकारी अधिकारी का कहना है आप कार्यालय में इसकी शिकायत करिये,बाईट के लिए पूछने पर वे मीडिया कर्मी पर भड़क गए एवं कहने लगे में बाईट नही दे सकता हु,और आपको बात बात पर में बाईट नही दे सकता कहते हुए बदतिमीजी करने लगे।