रायपुर – रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड अंतर्गत मायाराम सुरजन उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन अतिरिक्त शाला कक्ष का लोकार्पण दिनांक 21 नवम्बर 2026 शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री राजेश मूणत द्वारा मुख्यअतिथि के रूप में करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे करेंगी. विशेष अतिथि के रूप में लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्री श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल उपस्थित रहेंगे.





