Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की…

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर, 08 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा तथा वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग शामिल हुए।