Home छत्तीसगढ़ जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 258 किसानों से खरीदा गया...

जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 258 किसानों से खरीदा गया 10 हजार 473 क्विंटल धान

120
0
So far 16.23 lakh metric tonnes of paddy has been procured in the state
dhaan kharidi
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 04 दिसंबर | (paddy purchased) जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन गुरुवार को 258 किसानों से 10 हजार 473 क्विंटल धान खरीदा गया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड गौरेला के धान उपार्जन केन्द्र लालपुर में 40 किसानों से 1662 क्विंटल, धनौली में 28 किसानों से 1182 क्विंटल, गौरेला में 7 किसानों से 256 क्विंटल, तरईगांव में 8 किसान से 332 क्विंटल एवं खोडरी में 14 किसानों से 442 क्विंटल धान क्रय किया गया। विकासखण्ड पेन्ड्रा के धान उपार्जन केन्द्र पेण्ड्रा में 18 किसानों से 754 क्विंटल, देवरीकला में 20 किसानों से 711 क्विंटल और नवागांव में 14 किसानों से 960 क्विंटल धान क्रय किया गया। इसी तरह विकासखण्ड मरवाही के धान उपार्जन केन्द्र मरवाही में 24 किसानों से 900 क्विंटल, सिवनी में 20 किसानों से 650 क्विंटल, परासी में 3 किसानों से 215 क्विंटल, लरकेनी में 12 किसानों से 460 क्विंटल, मेडुका में 13 किसानों से 533 क्विंटल, भर्रीडांड में 22 किसानों से 839 क्विंटल और बंशीताल में 15 किसानों से 575 क्विंटल धान खरीदा गया।