Home छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया...

CM भूपेश बघेल ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

1068
0
CM Bhupesh Baghel pays tribute to Baba Saheb Ambedkar on his death anniversary
Dr.B.R.Ambedkar
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 6 दिसम्बर। Dr.B.R.Ambedkar : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सीएम हाउस में विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, कुशल राजनीतिज्ञ और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक केशव चन्द्रा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने भारत निर्माण में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का देश के लिए किया गया अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा ।

समाज के दबे कुचले लोगों की प्रेरणा स्रोत महामानव बाबा साहब आम्बेडकर (Dr.B.R.Ambedkar) अगर संविधान सभा में न होते तो ये कल्पना से परे था की कभी गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिकार मिल पाता। इसलिये उन्हें महामानव कहना भी अतिश्योक्ति नहीं है। जिस समय संविधान बन रहा था। उस समय बाबा साहब ही एक अकेले शख्श थे जिन्होंने इतने विरोध झेलते हुए भी संविधान सभा में दलित और पिछड़े लोगों की आवाज बने रहे।

भारत के सभी नागरिक सदैव उनकी ऋणी रहेंगे। उनके इसी ऋण को याद करते हुए छत्तीसगढ़ के संवेदनशील लोकप्रिय मुख्यमंत्री बघेल ने बाबा साहब (Dr.B.R.Ambedkar) की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करते हुए याद किया और कहा की हम एक ऐसे छत्तीसगढ़ बनाएँगे जिसमें गरीबी रेखा पर बसर करने वाले लोगों को प्रथम पंक्ति में लाकर खड़ा किया जा सके।