Home छत्तीसगढ़ गायत्री स्व-सहायता समूह को मिला ‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग’ सम्मान

गायत्री स्व-सहायता समूह को मिला ‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग’ सम्मान

743
0
Gayatri Self-Help Group gets 'Best Poultry Farming' award
Best Poltry Forming Samman
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 8 दिसम्बर | Best Poltry Forming Samman : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 6 दिसंबर को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से नवाजे गए सुकमा जिले के रामपुरम गीदमनाला गौठान की गायत्री महिला स्व-सहायता समूह ने प्रगतिशील समूह के रुप में राज्य में अपनी छाप छोड़ी है।

इस समूह को उत्कृष्ट शबरी लेयर फार्मिंग एवं कड़कनाथ पालन करने के लिए राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में ‘‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग‘‘ (Best PoltryForming Samman) सम्मान से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह को 11 हजार का चेक एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। गायत्री समूह ने शबरी लेयर फार्मिंग के अन्तर्गत अंडा विक्रय कर 1 लाख 92 हजार रुपए की आय अर्जित की है।

इन अण्डो को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदाय किया जाता है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं सी.आर.पी.एफ कैंप में भी अण्डो का विक्रय किया जाता है।

गायत्री समूह ने कड़कनाथ मुर्गीपालन से अब तक 2 लाख 65 हजार की आर्थिक आय अर्जित की है।

समूह की महिलाओं को सुकमा कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग ने बधाई दी है।