Home लाइफस्टाइल दुबई में संपत्ति खरीदने के मामले में फिल्म स्टार,बॉलीवुड:अव्वल

दुबई में संपत्ति खरीदने के मामले में फिल्म स्टार,बॉलीवुड:अव्वल

575
0
Filmstar and Indian topper in buying property in Dubai
Dubai ki sampatti
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुबई, 9 दिसंबर : Dubai ki sampatti : सरकार के आर्थिक सुधारों के प्रयास से उत्साहित भारतीयों के अलावा फिल्मस्टारों के 2 नम्बर के पैसों पर प्रापर्टी के खरीदी बिक्री से एक भुचाल सा आ गया है।

बॉलीवुड में यह चर्चा का विषय है कि फिल्म स्टार दुबई में प्रॉपर्टी (Dubai ki sampatti) खरीदने का क्रेज दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसका कारण यह है कि दुबई की आब हवा व सुहावना वातावरण फिल्म स्टारों व उद्योगपतियों के लिए पर्यटन स्थल बन गया है।

पिछले वर्ष दुबई के रियल्टी क्षेत्र (Dubai ki sampatti) में सबसे अधिक सम्पत्ति खरीदकर सऊदी अरब अमीरात और कुवैत के निवेशकों को पछाड़ कर शीर्ष पर पहुंच गया।

रियल एस्टेट कंपनी ओमेगा रियल एस्टेट की रिपार्ट में कहा गया है कि यह बाजार स्थिर और फायदेमंद है। तथा पिछले साल लेन – देन और खरीद के आधार पर भारतीय अव्वल रहे हैं।

जबकि इसके बाद अमीरात सऊदी अरब और कुवैत के लोगों का स्थान रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक गल्फ को ऑपरेशन कौसी ( जीसीसी) में अमीरात के नागरिक अव्वल रहे हैं. और सऊदी अरब एवं कुवैत के नागरिक इनके बाद रहे हैं ।

समूचे अरब के स्तर पर जॉर्डन , मिश्र और लेबनान के नागरिक मुख्य खरीददारों में शामिल रहे हैं। कंपनी ने बताया है कि इस दौरान दुबई में संपत्ति के दाम में धीमी प्रगति हुई है।

हालांकि यह साल बाजार के लिए अच्छा रहा है। कुल लेनदेन का 51 प्रतिशत हिस्सा खरीद का रहा है जिससे यह पता चलता है कि लोग यहाँ संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं।

कंपनी के अध्यक्ष हफीका अब्दुल्ला ने बताया कि यहां का बाजार अब परिपक्व हो रहा है जिससे खरीददार एवं निवेशकों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

नए क्षेत्रों के आने से दुबई का रियल इट बाजार बड़ा हुआ है।