Home छत्तीसगढ़ जिले के प्रभारी सचिव पी.दयानंद के द्वारा कार्यों का निरीक्षण

जिले के प्रभारी सचिव पी.दयानंद के द्वारा कार्यों का निरीक्षण

759
0
Inspection of works by Secretary in-charge of the district P. Dayanand
Karyon ka nirichand
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • बच्चों से चर्चा कर अच्छा पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित
  • जर्जर भवन के जीर्णाेद्धार कार्य देख किए प्रशंसा

सूरजपुर,9 दिसंबर | Karyon ka nirichand जिले के प्रभारी सचिव एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव पी. दयानंद ने अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जर्जर भवन को जीर्णाेद्धार कार्य किए जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालक आश्रम केतका का निरीक्षण किया।

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा जर्जर भवन को विशेष कार्य के लिए बनाए जा रहे जीर्णाेद्धार कार्य देख प्रशंसा की।

ज्ञात हो की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतका परिसर में स्थित जर्जर भवन अनुपयोगी थे जीर्णाेद्धार भवन को कायाकल्प कर कोविड वार्ड या अन्य कार्य के लिए उपयोगी किया जाएगा।

निरीक्षण (Karyon ka nirichand) के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर कक्ष, औषधि कक्ष, लैब, प्रसूति वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत डॉक्टर्स एवं कर्मचारियों की जानकारियां ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. आरएस सिंह, एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार प्रदीप जयसवाल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग विश्वनाथ रेड्डी, मंडल संयोजक, खाद्य निरीक्षक नितीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव पी.दयानंद ने बालक आश्रम एवं मॉडल आश्रम के रूप में विकसित किये जा रहे आश्रम भवन एवं जर्जर विद्यालय भवन के उन्ययन (Karyon ka nirichand) कार्य का भी निरीक्षण किया।

आश्रम में शयन कक्ष, डायनिंग हॉल एवं शौचालय में हुए अपग्रेडेशन में हुए कार्य मे प्रसन्नता व्यक्त की।

सचिव पी. दयानंद ने उपस्थित बच्चों से भी उनकी दिनचर्या एवं खानपान के संबंध में चर्चा की एवं बच्चों को अच्छा से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। और आश्रम से लगे कक्ष को मनोरंजन कक्ष के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश दिए।