Home क्राइम संवाद पर प्राप्त शिकायत का किया जा रहा त्वरित निराकरण

संवाद पर प्राप्त शिकायत का किया जा रहा त्वरित निराकरण

878
0
Quick redressal of complaints received on communication
Hearing of Complaint
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • सूरजपुर पुलिस के संवाद नंबर 7999161672 पर आमजनता अपनी समस्या-शिकायतों से करा रहे अवगत
  • थाना-चौकी में शिकायत पर सुनवाई न होने पर संवाद नंबर पर दे सूचना

सूरजपुर, 12 दिसम्बर | Hearing of Complaint : जिले की पुलिस के द्वारा जारी किए गए संवाद नंबर 7999161672 पर आमजनता के द्वारा व्यापक रूप से अपनी शिकायत-समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है.

(Hearing of Complaint) संवाद नंबर पर प्राप्त शिकायतों में से अधिकतर का 5 दिवस में निराकरण किया गया है।

दरसल आमजनता को अपनी शिकायत लेकर दूर न जाना पड़े, पुलिस को त्वरित गति से समस्याओं कोे अवगत कराने और जल्द निराकरण के उद्धेश्य से पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने जिले में पदस्थापना के तुरंत बाद संवाद नंबर 7999161672 जारी किया।

यहीं नहीं आमजनों के द्वारा संवाद नंबर पर समस्याओं के साथ-साथ अवैध कार्यो की सूचना भी पुलिस तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आमजनता से अपील किया है कि थाना-चौकी में शिकायत पर सुनवाई न होने पर संवाद नंबर पर सम्पर्क कर अवगत कराए।

उन्होंने बताया कि जिले में 8 जुलाई से (Hearing of Complaint) संवाद नंबर आमजनता की सुविधा के लिए प्रारंभ किया गया है जिसमें आमजनों की लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है, अब तक 260 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 231 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

जांच उपरान्त 41 शिकायतों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।