Home देश भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट की प्री-बुकिंग...

भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट की प्री-बुकिंग जरूरी

297
0
Pre-booking of RT-PCR test mandatory for all international travelers visiting India
RT-PCR test
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 14 दिसम्बर | RT-PCR Test : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है। आए दिन कोई न कोई मरीज निकल ही जा रहा है। लोगों को फिर से यह डर सताने लगी है की कही दोबारा covid 19 के जैसे ओमीक्रॉन हाहाकार ना मचा दे।

उड्डयन मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी की इसकी चिंता को लेकर भारत सरकार ने कुछ आदेश पारित किये हैं।

जिसमे 20 दिसंबर से (RT-PCR Test) छह प्रमुख हवाई अड्डों-दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद पर पहुंचने वाले ‘जोखिम वाले’ देशों के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से (RT-PCR Test) आरटी-पीसीआर टेस्ट की प्री-बुकिंग करनी होगी।

एयर सुविधा पोर्टल में बदलाव लाया जाएगा, जिससे कि यात्रियों को आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य रूप से पूर्व-बुक करने में सहायता मिल सकेगा।

अगर कोई पिछले 14 दिनों से अस्वस्थ है या ‘जोखिम वाले’ देशों से आ रहा है तो टेस्ट का विशेष ध्यान रखना होगा।

हवाई अड्डे से संबंधित हवाई अड्डे की वेबसाइट का लिंक एयर सुविधा प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा जो यात्रियों को स्व-घोषणा फार्म भरते समय प्रदर्शित किया जाएगा।