Home छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

जनपद पंचायत सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

976
0
Training given to Janpad Panchayat members
prashikchan kendra
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिलासपुर, 16 दिसम्बर | Gramind Vikash Prashikchand kendra : क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र नूतन चौक सरकण्डा में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, जनपद सदस्यों, का आधारभूत प्रत्यास्मरण विषय पर 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिसमें छ.ग. पंचायती राज (Gramind Vikash Prashikchand kendra) अधिनियम के अंतर्गत 73 वां संविधान संशोधन अधिनियम, जनपद पंचायत के कार्य दायित्व तथा कामकाज संचालन के नियम एवं प्रक्रिया, स्थायी समितियों, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2011 आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में कोटा एवं तखतपुर जनपद पंचायतों के 18 सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने इस प्रशिक्षण को अपने लिए काफी उपयोगी एवं लाभदायक बताया।

प्रशिक्षण पश्चात् अपने कर्तव्यों का उत्साह के साथ निर्वहन करने और अपने क्षेत्र के निवासियों को (Gramind Vikash Prashikchand kendra) पंचायती राज की योजनाओं से लाभ दिलाने हेतु संकल्प किये गये प्रशिक्षण का समापन 15 दिसम्बर 2021 को किया गया।

जिसमें प्राचार्य एवं अनुदेशक क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकाय प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर तथा कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहें।