Home अन्य मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले हुआ रद्द: मिस इंडिया मानसा वाराणसी...

मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले हुआ रद्द: मिस इंडिया मानसा वाराणसी निकली कोरोना पॉजिटिव

430
0
Miss World 2021 grand finale canceled: Miss India Mansa Varanasi turns out to be Corona positive
Manasa-Varanasi-miss-india
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208


तेलंगाना, 17 दिसम्बर | Miss Indiya Mansha Varanshi : तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मीं मानसा वाराणसी पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। मिस इंडिया बनने से पहले मानसा मिस तेलंगाना भी रह चुकी हैं।

23 साल की (Miss Indiya Mansha Varanshi) मानसा ने वसावी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई की है। मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में शामिल 17 लोगों का कोविड-19 टेस्ट करने पर सकारात्मक रिपोर्ट पाया गया।

तो वंही भारत की तरफ से (Miss Indiya Mansha Varanshi) मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में हिस्सा लेने वाली मानसा वाराणसी भी इसमें शामिल थी। मानसा वाराणसी मिस इंडिया 2020 रह चुकी हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है।  

देश-विदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। इसी वजह से दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है।

90 दिनों के भीतर होगा आयोजन
आयोजकों ने बताया कि अगले 90 दिनों के भीतर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगियों और संबंधित कर्मचारियों को एकांतवास, निगरानी में रखा जा रहा है।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलने पर उन्हें घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।