Home छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

297
0
Online Application Invited for Post Matric Scholarship
Online Aavedan
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेमेतरा, 17 दिसम्बर | Online Aavedan : बेमेतरा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं.

उन्हे सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु (Online Aavedan) ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन की जा रही है।

जिले मे संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलम्ब से प्रारंभ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के फलस्वरूप तिथि में वृद्धि की गई है।

इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव, स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा लंबित विद्यार्थियों हेतु वर्ष 2021-22 के लिए (Online Aavedan) ऑनलाईन आवेदन (नवीन या नवीनीकरण) हेतु 30 दिसम्बर 2021 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 जनवरी 2022 तक, सेंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 15 जनवरी 2022 तक एवं प्रस्ताव/स्वीकृति जमा करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2022 तक की तिथि निर्धारित की गई हैं।

निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जावेगें एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक अथवा सेंक्शन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा।

उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।