Home छत्तीसगढ़ प्रदेश के 21 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं, पॉजिटिविटी दर...

प्रदेश के 21 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं, पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत

162
0
No new case of corona in 21 districts of the state, positivity rate is 0.07 percent
corona
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी मरीज नहीं

रायपुर. 21 दिसम्बर | Covid 19 : प्रदेश के 21 जिलों में 20 दिसम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 19 हजार 762 सैंपलों की जांच में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

अभी प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.07 प्रतिशत है। राज्य के पांच जिलों बेमेतरा, महासमुंद, जशपुर, कोंडागांव और नारायणपुर में अभी कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 20 दिसम्बर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

इस दिन दुर्ग और रायपुर जिले में तीन-तीन, राजनांदगांव और बिलासपुर में दो-दो तथा बलौदाबाजार-भाटापारा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदेश में कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने के कारण इसके सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। यहां अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 304 हो गई है।