Home बस्तर नगरीय क्षेत्रों में ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन...

नगरीय क्षेत्रों में ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट

503
0
District administration alert for protection from cold and cold wave in urban areas
alert jaari
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • कलेक्टर स्वयं एसपी सहित आला अधिकारियों के साथ नगर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
  • जरूरतमंदों को बांटी कंबल , बिस्किट एवं अपने घर से बनाकर लाए चाय को ठंड से ठिठुरते लोगों को पिलाया चाय.

सूरजपुर, 22 दिसंबर | Alert Jaari : इन दिनों प्रदेश सहित सूरजपुर जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिले के कलेक्टरों को अलाव जलाने और जरूरतमंदों को कंबल बांटने के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आदेशों के परिपालन में ठंड एवं शीतलहर के बचाव के लिए (Alert Jaari) जिले के सभी नगरी क्षेत्रों में एसडीएम सहित नगर पालिका के अधिकारियों को सर्वजनिक स्थलों, रैन बसेरा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में अलाव, जरूरतमंदों को कंबल एव अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने स्वयं 11 बजे से मध्य रात्रि तक सूरजपुर के नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, हॉस्पिटल, बिश्रामपुर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण कर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ताऔर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम रवि सिंह, सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो , वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य अधिकारियों के साथ सड़को, चौक चौराहों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

तथा जरूरतमंदों को स्वयं अपने घर से लाए कंबल का वितरण कर बिस्किट और साथ में चाय भी पिलाया।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ ने सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे जहां खुले आसमान के नीचे ठंड से बचने अलाव तापते लोगों को कम्बल बांटा।

कलेक्टर डॉ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूरे जिले में अलाव जलाने के साथ ही कम्बल बांटने की व्यवस्था करने सभी एसडीएम को को निर्देश दिए हैं तथा सभी अधिकारी ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए (Alert Jaari ) अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल, अलाव सहित अन्य जरूरी व्यवस्था की जा रही है ।