Home छत्तीसगढ़ चुनावी प्रत्याशियों का दौर चालू : देखना बाकी-किसका खाता, किस जगह से,...

चुनावी प्रत्याशियों का दौर चालू : देखना बाकी-किसका खाता, किस जगह से, कितना खुलेगा

166
0
The round of election candidates is on: Whose account remains to be seen, from which place, how much will be opened
chunav
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 23 दिसम्बर | Chunav : जामुल नगर पालिका में चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जामुल के 20 वार्डों में से नौ वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं।जिसमें बीजेपी ने तीन वार्डों में जीत दर्ज कर ली है। तो वहीं कांग्रेस भी अभी तक तीन ही वार्ड जीत पाई है।

दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी कब्जा जमाए हुवे हैं। वहीं एक वार्ड में पहली बार जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ (Chunav) नगर पालिका में 9 वार्डों में कांग्रेस और 10 वार्डो में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भिलाई-चरोदा निगम में शुरुआती रूझान के मुताबिक यहां कांग्रेस 21, भाजपा 15 और निर्दलीय चार वार्डों में आगे चल रहे हैं।

इसी तरह भिलाई नगर निगम में एक वार्ड में भाजपा और एक में कांग्रेस आगे चल रही है। नवगठित रिसाली नगर निगम में कांग्रेस 16 वार्डों में, भाजपा 16 और निर्दलीय 8 वार्डों में आगे चल रहे हैं।

बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां के 15 वार्डों में पांच में भाजपा और 8 वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 15 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड दो में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबला टाई हो गया है। देानों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले हैं।

बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस 15, भाजपा 8 जेसीसीजे 8 और अन्य 9 बढ़त पर हैं। बीरगांव नगर निगम का पहला परिणाम कांग्रेस के खाते में गया है। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

सारंगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस 9 और बीजेपी 1 में बढ़त बनाई हुई है।

खैरागढ़ (Chunav) नगर पालिका में भी कांटे की टक्कर नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी 10 वार्ड पर और कांग्रेस ने 9 वार्डों में अपनी जीत दर्ज की है। वही एक वार्ड में टाई हुआ है यानी बराबरी का मुकाबला रहा।