Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत बसना के मतदान के नतीजे घोषित

नगर पंचायत बसना के मतदान के नतीजे घोषित

173
0
Nagar Panchayat Basna election results declared
Nagar Panchayt Basna
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महासमुंद, 23 दिसम्बर | Nagar Panchayt Basna : महामसुंद जिले में उप निर्वाचन-2021 के तहत नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड उप निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए है। प्रत्याशी शीत गुप्ता विजयी हुए।

उन्हें 205 मत मिले, वही निकटतम (Nagar Panchayt Basna) प्रत्याशी यास्मिन बेगम को 61 मतदाताओं ने अपना वोट दिया। प्रत्याशी गजानंद साव गज्जू को 42 वोट मिले। मतदान में 312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उप निर्वाचन-2021 के तहत (Nagar Panchayt Basna) नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 09 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड उप निर्वाचन के लिए आज गुरूवार 23 दिसम्बर को सुबह 9ः00 बजे से स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल बसना में मतगणना प्रारंभ हुई।

मतगणना स्थल में प्रेक्षक चंद्रकांत कौशिक, रिटर्निग ऑफिसर आर.पी. बघेल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अशोक सलामे, सेक्टर अधिकारी चंद्रहास नाग, अभ्यर्थियों, उनके गणना सहायकों कीे उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

मतगणना केन्द्र में एक कक्ष और एक ही टेबल पर मतगणना की गई। रिटर्निंग ऑफिसर आर.पी. बघेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 09 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कुल 376 मतदाता थे। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 308 अविधिमान्य मतों की कुल सख्या 4 जिसमें से 2 मत खारीज हुआ एवं दो मत नोटा को मिला।