Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने किया बांस शिल्प प्रशिक्षण...

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने किया बांस शिल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ

246
0
Chairman of Chhattisgarh Handicrafts Development Board inaugurated bamboo craft training
Cg hastshilp vikash bord
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 24 दिसम्बर | Cg hastshilp vikash bord : छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने आज बस्तर ब्लॉक के ग्राम तारागांव में बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण 22 दिसंबर 2021 से 21 मार्च 2022 तक चलेगी। जिसमें 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड (Cg hastshilp vikash bord) के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के द्वारा संचालित सभी योजना और प्रशिक्षण का लाभ युवाओं को मिले, ताकि भविष्य में इसका समुचित लाभ मिले और उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध होगा।

तीन माह की इस प्रशिक्षण अवधि में उन्हें बहुत कुछ सीखने अवसर मिलेगा। (Cg hastshilp vikash bord) उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए इसका भरपूर लाभ उठाने की बात कही।

इस अवसर पर तारागांव के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।