Home उत्तरप्रदेश दिनेश शर्मा का बड़ा बयान: यूपी चुनाव टालने हाईकोर्ट के सुझाव पर...

दिनेश शर्मा का बड़ा बयान: यूपी चुनाव टालने हाईकोर्ट के सुझाव पर किया ये दावा

1091
0
Dinesh Sharma's big statement: This claim was made on the suggestion of the High Court to postpone the UP elections
Dr. Dinesh Sharma
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

उत्तर प्रदेश, 25 दिसम्बर | UP Chunav : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जिले के तीन विधानसभा में जनविश्वास यात्रा में सम्मलित हुए. यहां बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

हाईकोर्ट द्वारा (UP Chunav) विधानसभा चुनाव पर रोक लगाए जाने के सुझाव पर उन्होंने कहा कि कोविड का पालन किया जाएगा और वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। वहीं, सपाइयों के यहां छापे पर उन्होंने कहा कि आईटी शिकायत पर कार्रवाई इस आधार पर नहीं करती कि किस दल का है।

इससे कोई मतलब नहीं है। अगर कोई शिकायत होती है तो उस आधार पर कार्रवाई होती है। सरकार किसी के प्रति इंटेंसन पर कार्रवाई नहीं करती है।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जन विश्वास यात्रा में (UP Chunav) योगी सरकार की पांच साल की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही कहा कि डबल इंजन की सरकार पिछले बार के रिकॉर्ड को तोड़ेगी और ज्यादा सीटों के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।

इस मौके पर जिले की सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित दिग्गज नेता रथ पर सवार होकर जहानाबाद और बिंदकी सहित अयाह शाह विधानसभा के लिए निकल गए।