Home देश PM मोदी आज गुजरात के लखपत गुरुद्वारे में गुरुपर्व को करेंगे संबोधित

PM मोदी आज गुजरात के लखपत गुरुद्वारे में गुरुपर्व को करेंगे संबोधित

237
0
PM Modi will address Gurpurab at Lakhpat Gurdwara in Gujarat today
Pm Narendra Modi
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

गुजरात, 25 दिसम्बर | Guruparva : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को गुजरात के कच्छ में गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुपर्व समारोह को संबोधित करेंगे।

लखपत गुरुद्वारे का गुरुपर्व खास क्यों है?

हर साल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक गुजरात की सिख संगत गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का (Guruparva) गुरुपर्व मनाते हैं। अपनी यात्रा के दौरान गुरु नानक देव जी लखपत में रुके थे।

गुरुद्वारा (Guruparva) लखपत साहिब में उनके अवशेष हैं जिनमें लकड़ी के जूते और पालकी (पालना) के साथ-साथ गुरुमुखी की पांडुलिपियां और चिह्नों की लिपियां शामिल हैं।

पीएमओ के अनुसार, 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को बहोत नुकसान हुआ था। पीएमओ ने कहा, “गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुकसान की मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रयास किए थे।”

पीएमओ ने यह भी कहा, “गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम से लोगों को विश्वास हुआ कि नेता की गुरुद्वारे में गहरी श्रद्धा है। जैसा की हाल के दिनों में भी देखा गया है, जब पीएम मोदी गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व, और गुरु तेग बहादुर जी 400वें प्रकाश पर्व के उत्सव में शामिल हुए थे।”