Home खेल एकलव्य विद्यालयों के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन ओवरऑल चैंपियन रहा...

एकलव्य विद्यालयों के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन ओवरऑल चैंपियन रहा सूरजपुर

906
0
The division level competition of Eklavya schools ended, Surajpur was the overall champion
Surajpur Khel Pratiyogita
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सूरजपुर,26 दिसम्बर | Sambhag Stariy Prtiyogita : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के खेल सांस्कृतिक एवं बौद्धिक स्पर्धा का संभाग स्तरीय आयोजन दिनांक 23 एवं 24 दिसंबर को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरजपुर राहुल देव के मार्गदर्शन में सूरजपुर में किया गया। (Sambhag Stariy Prtiyogita) जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम स्टेडियम मैदान सूरजपुर में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में राहुल देव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर, आदिम जाति कल्याण एवं शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि कुमार सिंह देव, अध्यक्ष नगर पंचायत जरही बीजू दाशन, जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप, पार्षद नगर पालिका वीरेंद्र बंसल, बनवारी लाल गुप्ता आनंद सोनी इत्यादि उपस्थित थे।

स्वागत उद्बोधन में सहायक आयुक्त के विश्वनाथ रेड्डी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में (Sambhag Stariy Prtiyogita) सरगुजा संभाग अंतर्गत संचालित 21 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 1058 छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न जिलों से आए 108 प्राचार्य एवं खेल प्रभारियों ने सहभागिता की। आवास की व्यवस्था स्थानीय छात्रावासों एवं अग्रसेन भवन में की गई थी, नाश्ता एवं भोजन का प्रबंध अनुसूचित जाति छात्रावास सूरजपुर में किया गया था।

एथलेटिक्स की प्रतियोगिता कॉलेज स्टेडियम सूरजपुर, हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल की स्पर्धा साधु राम विद्या मंदिर तथा फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, चित्रकला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में आयोजित किया गया। बैडमिंटन स्पर्धा बैडमिंटन हॉल सूरजपुर में हुई, तैराकी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों ग्राम नागपुर के गुरुकुल विद्यालय ले जाया गया ।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव ने कहा कि खेल हमें आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और उनमें सुधार करना सिखाता है, यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें तो अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

छात्र जीवन में शिक्षा ग्रहण करते समय हम अपने शरीर को स्वस्थ एवं सबल बना कर भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं । राहुल देव ने राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित प्रतिभागियों को सफलता की शुभकामनाएं प्रदान की एवं सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

प्रतिभागियों को कुमार सिंह देव, बिहारी कुलदीप एवं वीरेंद्र बंसल ने भी संबोधित किया और उनके प्रतिभा की सराहना करते हुए राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

दिनांक 27 से 29 दिसंबर तक रायपुर में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सरगुजा संभाग की टीम के लिए जिला बलरामपुर से 53, कोरिया से 70, सरगुजा से 35, सूरजपुर से 109 , जसपुर से 58 , कुल 325 प्रतिभागियों का चयन किया गया। आभार प्रदर्शन नोडल प्राचार्य शिवप्रसाद नगर बृजेश चौबे एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक अशोक उपाध्याय एवं निशा सिंह व्याख्याता द्वारा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा अधिकारी शिव भजन सिंह एवं उनकी पूरी टीम विभागीय मंडल संयोजक, कार्यालयीन स्टॉफ़, अधीक्षक तथा हर्ष नारायण शर्मा, महेश दोहरे, भरत देवदास, कौशल्या सिंह, कमल किशोर पांडेय, अनुराग बघेल, गौतम शर्मा,यशवंत पांडव, अंकित सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य पीटीआई तथा शिक्षक सक्रिय रहे। सहायक आयुक्त के विश्वनाथ रेड्डी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।