Home छत्तीसगढ़ नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु निर्देश जारी

नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु निर्देश जारी

724
0
Instructions issued for control of new variant Omicron infection
Omicron Infection
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महासमुंद, 27 दिसंबर | Omicron Infection : सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में नये निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार अब धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों, नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी।

कलेक्टर डोमन सिंह ने (Omicron Infection) संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लोगों से सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि संक्रमण से स्वयं एवं अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रख सके।