Home छत्तीसगढ़ कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह...

कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : मुख्य सचिव

1319
0
Republic Day celebrations will be celebrated keeping in mind the Kovid protocol: Chief Secretary
gantatra diwas
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर 29 दिसम्बर । gantantra diwas मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न समारोह की रूप रेखा निर्धारण के संबंध में बैठक हुई। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।

आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। (gantantra diwas ) गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा।


सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड, रायपुर में सुबह नौ बजे से निर्धारित किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र का प्रारूप, अतिथियों का निर्धारण, जिला स्तर तथा तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का निर्धारण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्ध्द्वसैनिक बलों की टुकड़ियों (गार्ड ऑफ ऑनर) द्वारा सलामी दी जाएगी। ( gantantra diwas ) गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवन/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मध्य क्षेत्रीय परिषद का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में 17 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। इसके संदर्भ में विभागों के द्वारा नए अनुपालन, नए एजेंडा को जल्दी तैयार कर भारत सरकार को अवगत कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य शहला निगार, सचिव महिला एवं बाल विकास रीना बाबासाहेब कंगाले, जनसम्पर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., सचिव गृह विभाग धनंजय देवांगन, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस.भारतीदासन, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

क्रमांक-5661