Home तकनिकी जल जीवन मिशन : एक दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का आयोजन

जल जीवन मिशन : एक दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का आयोजन

863
0
Jal Jeevan Mission: Organized one day skill training
jal jiwan mission
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 30 दिसम्बर Jal jiwan mission लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशानुसार राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण कराए जाने के लिए मिशन से जुड़े मैदानी अमले को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस कड़ी में आज मुंगेली जिले में नल जल योजना के संचालन हेतु पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, हेल्पर को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। जनपद पंचायत पथरिया के सभागार में सात ग्रामों के पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, हेल्पर को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। 

( Jal jiwan mission ) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम अमौरा, बरकोनी, टिकलपें, ककेडी, कोकडी, लौदा, तराईगांव के मैदानी अमले ने भाग लिया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एस डी ओ विश्राम टंडन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ब्लॉक लोरमी के आई एस कश्यप के द्वारा ( Jal jiwan mission ) जल जीवन मिशन के उद्देश्य एवं तकनीकी पक्ष के बारे में गहन जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ब्रजराज कुमार, क्रेडा के उप अभियंता एस सिंह ने सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी। 

जल जीवन मिशन के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर देवी प्रसाद चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर प्रवीण मिश्रा, सुनील राठौर, अमित लहरे, धनंजय चंद्राकर एवं अमित श्रीवास टीम लीडर उपस्थित थे।