Home प्रशासनिक मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया...

मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

675
0
Chief Minister Shri Baghel pays tribute to Pandit Ravi Shankar Shukla on his death anniversary
cm-bhupesh--ravishankar-shukla-naman
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 30 दिसंबर । Pandit Ravi Shankar Shukla punyatithi मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 31 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ल जी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई।

(Pandit Ravi Shankar Shukla punyatithi) छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक कर गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। श्री बघेल ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल जी लोकप्रिय जन नेता और कुशल प्रशासक थे।

उन्होंनेे मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई।