Home छत्तीसगढ़ कवर्धा : ‘वजन त्यौहार’ 8 से 14 जनवरी तक मनाए जाने के...

कवर्धा : ‘वजन त्यौहार’ 8 से 14 जनवरी तक मनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक संपन्न

207
0
Kawardha: Meeting concluded regarding the celebration of 'weight festival' from January 8 to 14
vajan tyauhaar
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वजन के साथ-साथ बच्चों की उंचाई भी मापकर निर्धारित प्रारूप में रिकार्ड तैयार किया जाएगा

 

कवर्धा, 31 दिसंबर । vajan tyauhaar कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशानुरूप छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “वजन त्यौहार”  08 से 14 जनवरी तक मनाए जाने के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में गुरूवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. पाण्डेय, आनन्द  तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (म.बा.वि.), सहायक संचालक एम.के. गुप्ता , यू.आर. चंद्राकर, एम.आई. एस., प्रशासक  सतीश यदु तथा कृतिका सिंह (परियोजना  अधिकारी) की उपस्थिति में जिले  के निजी विद्यालयों के प्राचार्यो बैठक ने उपस्थित थे।


    बैठक में बताया गया कि 11 जनवरी 2022 को जिले के 0 से 6 आयु वर्ग  के बच्चो के लिए वजन तिहार  महा अभियान मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 6 वर्ष तक के विद्यार्थियों के पोषण स्तर की जांच के लिए  ( vajan tyauhaar )वजन  त्यौहार  में आयुवार, वजन के साथ-साथ बच्चों की उंचाई भी मापी जाकर निर्धारित प्रारूप में रिकार्ड तैयार किया जाना है तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले निर्धारित लिंक मोबाईल एप में आधार नंबर के साथ आनलाइन किया जाएगा।

निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छह वर्ष तक के विद्यार्थियों का वजन  त्यौहार महाअभियान के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से संकुल स्तर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक  महा अभियान तिथि को अपने संकुल क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों में ( vajan tyauhaar )“वजन तिहार”  के समुचित संचालन के लिए भेट देंगे तथा निर्धारित प्रारूप में आकडे संकलित कर महिला बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराएगें।


    बैठक में बताया गया कि ऐसे निजी विद्यालय जहां 0-6 आयुवर्ग के विद्यार्थी अध्ययनरत है, को एजेंसी पंजीयन कर  विद्यालय स्तर  पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के लिए निर्धारित फार्म की प्रविष्टि उपरांत राम सागर साहू (म.बा.वि.) के व्हाट्स एप नंबर 7389826624 पर अविलम्ब प्रेषित करेंगे।