Home रायपुर रायपुर : ​​​​​​​श्रीमती सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़...

रायपुर : ​​​​​​​श्रीमती सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट की रोकथाम की तैयारियों पर दूरभाष से बातचीत कर ली जानकारी

192
0
Raipur : Mrs. Sonia Gandhi has telephonic conversation with Chief Minister Bhupesh Baghel on preparations for prevention of third wave and Omicron variants in Chhattisgarh.
corona
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर श्रीमती सोनिया गांधी ने जताई चिंता 

रायपुर, 03 जनवरी । Cōviḍ-19 देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से चिंतित श्रीमती सोनिया गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के संबंध फोन पर चर्चा कर जानकारी ली।

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य के कुछ शहरी इलाकों जैसे रायगढ़ एवं रायपुर में ( Cōviḍ-19 ) कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ओमिक्रॉन की टेस्टिंग का सेंटर ओडिशा निर्धारित किया गया है। सैम्पल टेस्टिंग के लिए ओडिशा भेजे जा रहे हैं, परन्तु वहां सेंपल की संख्या अधिक होने के कारण टेस्टिंग में विलंब हो रहा है।

बघेल ने बताया कि राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी केस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों के इलाज की सारी व्यवस्था की गई है। राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट लगातार तेजी से कराए जा रहे हैं और पॉजिटीव पाए गए लोगों का इलाज भी लगातार किया जा रहा है। 


    मुख्यमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि राज्य में ( Cōviḍ-19) कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की समझाईश देने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ की रोकथाम तथा मास्क लगाने जैसे ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। राज्य के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में बेड, आईसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।