Home रायपुर रायपुर : कोविड को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने ली आपात बैठक

रायपुर : कोविड को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने ली आपात बैठक

517
0
Raipur: Chief Minister Baghel took an emergency meeting regarding Kovid
covid baithak
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने की अपील की

रायपुर, 04 जनवरी । covid छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक लेते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना को लेकर रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने तथा सभी जगहों पर ( covid ) कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की है कि वे कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें, भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सोशल एवं फिजिकल डिस्टंेसिंग का पालन करें।

 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं को हतोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए है

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए है कि वो ( covid ) नियमित रूप से स्वास्थ्य दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, हवाई अड्डों पर आरटीपीसीआर के टेस्ट बढ़ाए जाएं, लोगों की नियमित जांच जाए और साथ ही जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर सक्रिय रह कर कोरोना पर रोकथाम के प्रयास करे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लें, इसके लिए सभी विभागों से चर्चा की जाए। साथ ही विभिन्न संगठनों से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा कि आगे किस तरह का निर्णय लिया जाए। 

 बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. आलोक शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए।