Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में शामिल हुए

516
0
Chief Minister Bhupesh Baghel attended the Rajim Bhaktin Mata Jayanti festival
Rajim Bhaktin mata Jayanti cm baghel
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208




Rajim Bhaktin Mata Jayanti मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज त्रिवेणी संगम राजिम में  आयोजित राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में विराजित राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना कर राज्य और समाज की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक धनेंद्र साहू, अमितेष शुक्ल एवं संसदीय सचिव शंकुतला साहू मौजूद थे।कोविड 19 के कारण आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री बघेल ने नवीन राजिम मेला स्थल में 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली साहू समाज के धर्मशाला का शिलान्यास किया।

अपने उद्बोधन के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष किए गए घोषणा के अनुरूप 54 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है और यहां तेजी से विकास किया जा रहा है। यहां साधु संतों के निवास से लेकर अधिकारी कर्मचारियों की रहने व्यवस्था, मंडप, मेला, मीना बाजार आदि के लिए स्थाई सुविधा विकसित किया जाएगा तथा राज्यस्तरीय सुविधा को सुनियोजित कर विकास किया जाएगा और इसके लिए प्लान बनाया जाएगा।


इस अवसर पर गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम भक्तिन माता की जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना के कारण आज कार्यक्रम संक्षिप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। यह समाज अन्य समाज को भी दिशा दे सकता है।


अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने उद्बोधन में कहा कि पहली बार राज्य में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया। यह साहू समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए जो कार्य कर रही है, वह किसी सरकार ने नहीं किया। इस अवसर पर राजिम भक्तिन माता की शहर में शोभा यात्रा निकाली गई।