Home छत्तीसगढ़ जिले में 02 जनपद सदस्य, 10 सरपंच एवं 14 पंचों के लिए...

जिले में 02 जनपद सदस्य, 10 सरपंच एवं 14 पंचों के लिए होगा चुनाव

419
0
Election will be held for 02 district members, 10 sarpanch and 14 panch in the district
chunav
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

Chunaav त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत जिलेे में 02 जनपद पंचायत सदस्य, 10 सरपंच एवं 14 पंचों के लिये चुनाव कराये जायेगें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के उपरांत पंच के 34 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है जबकि जिले में सरपंच के 04 एवं पंच के 07 पद पर कोई नामांकन पत्र प्राप्त नही होने के कारण रिक्त रह गये है।

जनपद पंचायत बेमेतरा ग्राम पंचायत कुरदा में सरपंच पद के लिए 04, आंदु में 02 तथा नवागांवकला में 05 अभ्यर्थी है ग्राम पंचायत बगौद के वार्ड क्रमांक 9, ढारा के वार्ड क्रमांक 8, चारभाठा के वार्ड क्रमांक 04 एवं केंवाछी के वार्ड क्रमांक 04 में पंच पद के लिए 02-02 अभ्यर्थी है।

जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा में सरपंच पद के लिए 02 तथा ग्राम पंचायत सुरहोली में 04 एवं भाड़ में सरपंच पद के लिए 02 अभ्यर्थी शेष है, तथा पंच के लिए ग्राम पंचायत सरदा के वार्ड क्रमांक 16 में 03 अभ्यर्थी तथा चिखला में वार्ड क्रमांक 02,मुड़पार वार्ड क्रमांक 03, देवरी वार्ड क्रमाक 10 में 02-02 अभ्यर्थी है।

जनपद पंचायत साजा में जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 में 02, तथा ग्राम पंचायत लालपुर एवं कांचरी में सरपंच पद के लिए 02-02 अभ्यर्थी है। इसी प्रकार पंच पद के लिए ग्राम पचायत भरदा वार्ड 02, भनौरा वार्ड क्रमांक 01, नवागांवखुर्द वार्ड क्रमांक 03 में भी 02-02 अभ्यर्थी है।

जनपद पंचायत नवागढ़ में जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 में 06, अभ्यर्थी है। सरपंच पद के लिए ग्राम पंचायत धौराभाठाखुर्द में 03 एवं रनबोड में 02 अभ्यर्थी है, इसी प्रकार पंच पद के लिए ग्राम पंचायत एरमशाही वार्ड क्रमांक01 में 03 अभ्यर्थी एवं ईटई वार्ड क्रमांक 04 एवं धोबघट्टी वार्ड क्रमाक 01 में 02-02 अभ्यर्थी है ।

अभ्यथियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद निर्वाचन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मतदान दलों का प्रशिक्षण 11 जनवरी 2022 एवं 15 जनवरी 2022 को ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया गया है। मतदान 20 जनवरी 2022 को प्रातः 07.00 बजे से 3.00 बजे तक कराया जायेगा तत्पश्चात् मतगणना का कार्य मतदान केन्द्र में किया जायेगा।
  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दुर्ग ने गतदिवस जनपद पचायत बेरला अंतर्गत मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया तथा जिले में पंचायत निर्वाचन कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।