Home छत्तीसगढ़ Video : प्रधानमंत्री की दीर्घायु को लेकर भाजपा ने किया महामृत्युंजय जाप,...

Video : प्रधानमंत्री की दीर्घायु को लेकर भाजपा ने किया महामृत्युंजय जाप, CM भूपेश ने BJP और RSS का बताया षड्यंत्र

1006
0
Video: BJP chanted Mahamrityunjay for the longevity of the Prime Minister, CM Bhupesh told the conspiracy of BJP and RSS
PM Security
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर | PM Security : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा मे हुए चूक पर राजनीति चरम पर है। कांग्रेस और भाजपा इस मुद्दे से पीछे हटने को तैयार नही है। आरोप प्रत्यारोप के बीच पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना को लेकर प्रदेश भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत के नेतृत्व में हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महामृत्युंजय जाप के साथ हवन आरती का आयोजन किया।

दरअसल, 5 जनवरी को पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को 20 मिनट तक रोके जाने को लेकर सुरक्षा में चूक (PM Security) होने का दावा भाजपा कर रही है। भाजपा का कहना है कि देश के पीएम के काफिले को इस तरह से रोकना उनके जान के खतरे के करीब लाता है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को बाल बाल बच गए हैं यही कारण है कि देश भर में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए हवन पूजन जारी है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी महामृत्युंजय जाप प्रधानमंत्री के नाम किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि देश के करोड़ो जनता के दिलो में राज करने वाले, भारत को विश्व गुरु के शिखर पर फिर से स्थापित करने का स्वप्न देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन, पूजन, आरती की।

राजेश मूणत ने कहा कि जाति, पंथ, दल से ऊपर देश के प्रधानमंत्री के प्रति दुर्भावना रखने वाले किसी भी प्रकार की शक्ति , देश के करोड़ो लोगो के प्यार से बड़ी नही हो सकती।

CM भूपेश का तंज

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद पीएम मोदी के दीर्घायु होने को लेकर भाजपा के किये गए हवन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम भूपेश ने कहा कि पंजाब में आयोजित होने वाले सभा में ज्यादा लोग ही नहीं थे , यही कारण है कि RSS और BJP ने इसे षड्यंत्र का हिस्सा बना दिया है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ (PM Security) लेने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए जैसे भाजपा और प्रधानमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए पूजा-पाठ और महामृत्युंजय जाप करके भाजपा केवल ढकोसला कर रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि भारत के प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा एजेंसी पर विश्वास नहीं है।

देखिये वीडियो –