Home देश अब कोई चाय पर चर्चा नहीं करता क्योंकि महंगाई से यह कड़वी...

अब कोई चाय पर चर्चा नहीं करता क्योंकि महंगाई से यह कड़वी हो चुकी : भूपेश बघेल

120
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई पर घेरना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। श्री बघेल ने कहा कि देश में अब कोई चाय की बात नहीं करता क्योंकि यह कड़वी हो चुकी है। जो चाय की पत्ती 130 रुपए में मिलती थी, अब 500 के पार हो गई है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, देश में महंगाई लोगों को बर्बाद कर रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल ने पहली बार देश में सेंचुरी लगाई। रसोई गैस 1000 के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। दाल-तेल तक सब महंगे हो चुके हैं। थोक महंगाई में पिछले 12 साल के उच्चतम स्तर पर है। 14.23% तक पहुंच गया है। खुदरा महंगाई 5.59% हो गई है। पेट्रोल-डीजल पर यूपीए सरकार के वक्त के जितनी एक्साइज ड्यूटी रहती तो आज पेट्रोल 26.50 रुपए और डीजल पर 25.50 रुपए की कमी रहती है। यूपीए के वक्त क्रूड आॅयल 108 डॉलर प्रति बैरल था, अब 73 डॉलर प्रति बैरल होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल महंगे बेचे जा रहे हैं। एक्साइज ड्यूटी की वजह से जनता की जेब से 24 लाख करोड़ वसूले। केंद्र सेस हटा दे तो तेल सस्ता मिलेगा। सीएम बघेल ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है। लोग गरीब हो रहे हैं। मध्यम निम्न मध्यम और निम्न मध्यम गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं। इसके बावजूद भाजपा की संपत्ति 780 करोड़ से बढ़कर 4,850 करोड़ हो गई है। उनके मित्रों की संपत्ति प्रतिदिन एक हजार करोड़ की वृद्धि हो रही है। उनके मित्र अरबपति से खरबपति होते जा रहे हैं।