Home उत्तरप्रदेश यूपी में आखिरी चरण के चुनाव में भूपेश बघेल ने झोंकी ताकत

यूपी में आखिरी चरण के चुनाव में भूपेश बघेल ने झोंकी ताकत

271
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लखनऊ/रायपुर। उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के चुनाव में 7 मार्च 2022 को वोट पड़ेंगे। इस चरण के लिए 5 मार्च को शाम पांच बजे प्रचार अभियान खत्म हो जाएगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ जनसभाएं की। मिजार्पुर जिले में चुनार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सीमा देवी के पक्ष में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद गाजीपुर जिले में सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लौटन राम निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसी क्रम में भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश मिश्रा के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। श्री बघेल ने कहा कि जनता अब अपनी लोकतांत्रिक ताकत को एकजुटता से मूल मुद्दों के लिए प्रयोग करने जा रही है।