Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि

224
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की: ढांढस बंधाया

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बघेल ने कैप्टन स्वर्गीय पंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन पंडा के परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य  सचिव  सुब्रत साहू और सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि 12 मई को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश में कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन ए.पी. श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई थी।